गोल्फ : क्वींस कप में चौरसिया, चिराग 13वें पायदान पर

कोह सामुइ (थाईलैंड), 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी एस. एस. पी. चौरसिया 300,000 डॉलर इनामी राशि वाले क्वींस कप में दूसरे दिन शुक्रवार को फोर-अंडर 71 का स्कोर करते हुए हमवतन चिराग कुमार के साथ संयुक्त रूप ले 13वें पायदान पर पहुंच गए।

पहले दिन गुरुवार को टू-ओवर 73 के स्कोर के साथ 42वें स्थान पर रहे चौरसिया ने पहले, सातवें, आठवें, 10वें, 15वें, 16वें और 17वें होल पर कुल सात बर्डी लगाते हुए जबर्रदस्त वापसी की।

यूरोपियन टूर में दो बार विजेता रहे 37 वर्षीय चौरसिया का कुल स्कोर अब टू-अंडर 140 स्कोर हो गया है। पहले दिन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे चिराग ने दूसरे दिन 72 का स्कोर किया।

थाईलैंड के प्रयाड मार्कसाएंग दूसरे दिन सिक्स-अंडर 65 का स्कोर करते हुए शीर्ष पर पहुंच गए। उनसे दो शॉट पीछे दूसरे स्थान पर मौजूद कनाडा के रिचर्ड टी. ली ने 67 का स्कोर किया।

पहले दौर के बाद शीर्ष पर रहे थाईलैंड के आत्थाफोन श्रीबूनकाएव हमवतन थावोर्न विराटचैंट और जापान के अकिनोरी टानी के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में बेंगलुरू के खालिन जोशी संयुक्त रूप से 18वें जबकि राशिद खान 33वें स्थान पर हैं। वहीं, एस. चिक्का और दिग्विजय सिंह संयुक्त रूप से 88वें पायदान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493