तामसुई (ताइवान), 30 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के जुविक पागनसन ने शनिवार को दो अंडर 70 का स्कोर करते हुए ताइवान मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौरा का अंत पहले स्थान के साथ किया।
पागनसन 2011 में एशिया टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट का खिताब जीतने वाले फिलीपींस के पहले खिलाड़ी थे। ताइवान गोल्फ एंड कंट्री क्लब में उनका इस टूर्नामेंट में कुल स्कोर 208 है।
दूसरे स्थान पर मलेशिया के गेविन ग्रीन हैं। ग्रीन अपने पहले एशियन टूर खिताब जीतने की रेस में अभी भी बने हुए हैं। उन्होंने तीसरे दिन 71 का स्कोर किया।
दक्षिण अफ्रीका के कीथ होर्न 72 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
पागनसन ने शुरुआत अच्छी की और पहले होल में ही बर्डी लगाई। इसके बाद उन्होंने मध्यांतर से पहले दो बर्डी और एक बोगी भी लगाई।
dharmpath.com dharmpath