‘बेटी बचाओ..’ पर फिल्म में सनी पवार व तमन्ना साथ-साथ

मुंबई, 30 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्कर में नामांकित हुई फिल्म ‘लॉयन’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसा मिलने के बाद बाल कलाकार रवि पवार ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान से प्रेरित फिल्म में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ नजर आएंगे।

एक बयान के अनुसार, फिल्म का शीर्षक ‘एबीसी’ होगा और यह एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी द्वारा ग्रेविटी समूह के साथ मिलकर बनाई जा रही है। दो घंटे की इस फिल्म का अगले साल जनवरी में जर्मन और फ्रांस के फिल्म समारोह में प्रीमियर होगा।

इस फिल्म को लेकर तमन्ना ने कहा, “मुझे लगता है कि एक सेलिब्रिटी होने के तौर पर अपनी छवि का दूसरों को प्रोत्साहित करने के लिए उपयोग किया जाना चाहिए। गर्ल चाइल्ड एक ऐसा मुद्दा है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे इसके साथ जुड़े रहने पर गर्व है।”

फिल्म की पटकथा इस मुद्दे पर जागरूकता और शिक्षा के कार्यान्वयन के महत्व के चारों ओर घूमती है।

फिल्म के ऑन-स्क्रीन चरित्रों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज का उपयोग किया जाएगा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस फिल्म के संगीत में योगदान देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493