गोल्फ : तीसरे दौर के बाद चिक्कारंगप्पा दूसरे स्थान पर

शाह आलम (मलेशिया), 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फर एस.चिक्कारंगप्पा को नोर्थपोर्ट ग्लेनमेरी चैम्पियनशिप के तीसरे राउंड की समाप्ति के बाद शुक्रवार को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। पहले स्थान पर गेविन ग्रीन रहे।

पहले स्थान पर चल रहे ग्रीन चिक्कारंगप्पा से एक शॉट आगे हैं। तीसरे दौर की समाप्ति तक चिक्कारंगप्पा का कुल स्कोर 13 अंडर पार 203 है।

अपने पहले पेशेवर खिताब की और बढ़ते दिख रहे ग्रीन ने तीसरे दौर में छह अंडर पार 66 का कार्ड खेला। दो शॉट की बढ़त के साथ दौर की शुरुआत करने वाले ग्रीन ने अपना शानदार खेल जारी रखते हुए नौ बर्डी लगाईं। उनके खाते में तीन बोगी भी आईं। तीसरे दौरी की समाप्ति तक वह कुल स्कोर 14 अंडर पार 202 के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं।

भारत के चिक्कारंगप्पा ने तीसरे दौर में 67 का कार्ड खेला और वह ग्रीन से एक शॉट्स पीछे हैं। वहीं तीसरे दौर में 68 का कार्ड खेलने वाले डेनी मारिसन तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

तीसरे दौर का खेल खत्म होने के बाद ग्रीन ने कहा, “मैं अच्छा खेला, हालांकि मैंने कुछ गलतियां की। मुझे अच्छी शुरुआत मिली जिससे मुझे फायदा हुआ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493