तिब्बत करेगा 250 द्विभाषी किंडरगार्टन का निर्माण

ल्हासा, 26 फरवरी (आईएएनएस)। तिब्बत के अधिकारी वर्ष 2020 तक ग्रामीण इलाकों में 250 द्विभाषी किंडरगार्टन का निर्माण करेंगे।

चीन के अंग्रेजी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ में शुक्रवार आई खबर के मुताबिक, क्षेत्रीय प्रशासन 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि में प्री-स्कूल शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात में 80 प्रतिशत तक की वृद्धि करेगा।

अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया है कि सभी स्कूलों में दो भाषाओं- तिब्बती और चीनी में शिक्षा की सुविधा दी जाएगी।

प्राथमिक शिक्षा के एक आधिकारिक प्रभारी ने कहा, “हम दोनों भाषाओं को जानने वाले अध्यापकों की नियुक्ति करेंगे और उन्हें प्रशिक्षित भी करेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों और शहरों में शिक्षकों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा भी देंगे।”

आधिकारिक प्रभारी ने बताया कि कुल 1,000 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

तिब्बत में वर्तमान में 882 किंडरगार्टन में कुल 87,951 बच्चे और 4,118 अध्यापक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493