गोल्फ : दूसरे दिन नेहा को नौ शॉट्स की बढ़त

लखनऊ, 23 नवंबर (आईएएनएस)। हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 15वें चरण में पहले दिन शीर्ष पर रहने वाली नेहा त्रिपाठी ने दूसरे दिन गुरुवार का अंत भी पहले स्थान के साथ किया।

नेहा के पास नौ शॉट्स की बढ़त है। नेहा ने पॉम्स गोल्फ क्लब पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दोनों दिन 68-68 का स्कोर किया।

उन्होंने दिन की अच्छी शुरुआत की और पहले दो होल पर बर्डी लगाई। इसके बाद उन्होंने चौथे और सातवें होल पर भी बर्डी लगाई। वह अच्छा खेल रही थीं, लेकिन 15वें से 17वें होल पर उन्होंने बोगी की हैट्रिक लगा दी। हालांकि 18वें होल पर लगाई गई बर्डी से उन्हें राहत मिली।

गुरसिमर ने दूसरे दिन 70 का स्कोर करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। पहले दिन उन्होंने 75 का स्कोर किया था। उन्होंने मध्यांतर से पहले दो बर्डी और एक बोगी लगाई। इसके बाद उन्होंने एक और बोगी तथा बर्डी लगाई।

वहीं गौरिका ने चार ओवर 74 का स्कोर करते हुए संयुक्त रूप से गुरसिमर के साथ दूसरा स्थान साझा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493