गोल्फ : निखिल, आशीष नेशनल फाइनल्स में

कोलकाता, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता के गोल्फ खिलाड़ी निखिल पोद्दार और अशीष चड्ढा ने बुधवार को 17वें मर्सिडीज ट्रॉफी टूर्नामेंट के पहले दौर में बढ़त हासिल करते हुए नेशनल फाइनल्स के लिए क्वालिफाई कर लिया।

रॉयल गोल्फ कोर्स में बुधवार को निखिल ने श्रेणी-ए (0-17) और आशीष चड्ढा ने श्रेणी -बी (18-24) में 72.2 और 73 के स्कोर के साथ दिन का अंत किया।

दोनों खिलाड़ी अब पुणे के ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसॉर्ट में 15 से 17 मार्च के बीच होने वाले नेशनल फाइनल्स में खेलेंगे।

अन्य खिलाड़ियों में अनुज सिंह ने बालानटाइन लोंग ड्राइव चैलेंज का खिताब जीता। उन्होंने 15वें होल पर 253 गज लंबा शॉट खेलते हुए यह खिताब अपने नाम किया।

नेशनल फाइनल्स के तीन विजेता इसी साल सितंबर में जर्मनी में होने वाली मर्सिडीज ट्रॉफी के वर्ल्ड टूर फाइनल्स में दुनिया भर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493