भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार शाम 5:30 बजे लखनऊ हवाईअड्डे पहुंचेंगे, जहां महानगर इकाई के पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। हवाईअड्डा से 5:40 बजे सीधे वह भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे तथा रात्रि विश्राम अपने आवास 4 कालीदास मार्ग पर करेंगे।
उन्होंने कहा कि राजनाथ शुक्रवार सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह सुबह 11:30 बजे अमौसी हवाईअड्डा से उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे।
dharmpath.com dharmpath