गोल्फ प्रशंसकों के लिए डिस्कवरी, पीजीए टूर लेकर अए ‘गोल्फटीवी’

न्यूयॉर्क, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। डिस्कवरी और पीजीए टूर द्वारा गोल्फ के प्रशंसकों को एक मंच पर लाने हेतु एक नए चैनल ‘गोल्फटीवी’ की घोषणा की गई है।

गोल्फ के खेल से जुड़े रोमांचक टूर्नामेंटों को दर्शाने वाले इस चैनल को अमेरिका के बाहर वैश्विक स्तर पर अगले साल पहली जनवरी को लांच किया जाएगा।

प्रशंसकों को खेल, इस खेल से जुड़ी महान हस्तियों और रोमांच गोल्फ आयोजनों के बारे में जानकारी देने और उनका मनोरंजन करने के लक्ष्य से लांच किए जाने वाले इस चैनल को 2,000 से अधिक घंटों तक लाइव एक्शन प्रीमिट कंटेंट ऑन डिमांड के रूप में दिखाया जाएगा।

इसमें पीजीए टूर के अंतर्गत आयोजित होने वाले छह टूर्नामेंटों का लाइल प्रसारण किया जाएगा। वार्षिक तौर पर कुल 150 टूर्नामेंट इस चैनल पर दिखाए जाएंगे। इसके साथ ही इसमें द प्लेयर्स चैम्पियनशिप, द फेडएक्स कप प्लेऑफ और द प्रेसिडेंट कप टूर्नामेंट का भी लाइस प्रसारण होगा।

इस मौके पर डिस्कवरी गोल्फ के अध्यक्ष और महाप्रबंधक एलेक्स कापलान ने कहा, “हमारा लक्ष्य एक ऐसे अनुभव को दर्शाना है, जहां वैश्विक स्तर पर प्रशंसक इस खेल का आनंद ले सकें और हर दिन इस खेल के साथ शामिल हो सकें। हमारे इस सफर में ‘गोल्फटीवी’ की घोषणा एक रोमांचक कदम है।”

कापलान ने कहा कि गोल्फ प्रेमियों की जरूरतों और अपने हेरिटेज को ध्यान में रखते हुए डिस्कवरी ने एक विश्वस्तरीय गोल्फटीवी टीम बना ली है। गोल्फटीवी को लेकर कार्य प्रगति पर है और इसके तहत गोल्फ प्रेमियों की हर जरूरतों को ध्यान में रखा जा रहा है।

इस साल जून में डिस्कवरी और पीजीए ने ऐतिहासिक साझेदारी की थी और गोल्फटीवी इसी का एक हिस्सा है। गोल्फटीवी सेवा के अलावा, 12 साल के इस गठबंधन के तहत पीजीए टूर के अंतरराष्ट्रीय मल्टी-प्लेटफार्म अधिकारों का प्रबंधन भी किया जाएगा, जिसमें लीनियर टीवी राइट्स भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493