बिग बैश लीग में खेलेंगे नेपाली स्पिनर लामीछाने

मेलबर्न, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। युवा लेग स्पिनर संदीप लामीछाने नेपाल के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जो अब आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलेंगे।

बीबीएल की टीम मेलबर्न स्टार्स ने 2018-19 सीजन के लिए लामीछाने के साथ करार किया है।

18 वर्षीय लामीछाने इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल चुके हैं। लामीछाने अब मेलबर्न स्टार्स में ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस और एडम जम्पा जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, लामीछाने अब आधे मैच समाप्त होने के बाद टीम से जुड़ेंगे क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के साथ पहले ही करार कर रखा है।

युवा नेपाली स्पिनर कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल), अफगानिस्तान प्रीमियर लीग और ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में भी खेलते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493