गोल्फ : बांग्लादेश ओपन में पहले दौर में शुभांकर को बढ़त

ढाका, 1 फरवरी (आईएएनएस)। युवा भारतीय गोल्फ खिलाड़ी शुभांकर शर्मा ने बांग्लादेश ओपन के पहले दौर में बुधवार को बढ़त हासिल कर ली है।

शुभांकर ने पहले दौर में सेवन अंडर 64 का स्कोर कर बढ़त हासिल की।

थाईलैंड के जैज जानेवाटनानोंद दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

शुभांकर ने कुरमोइटोला गोल्फ क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में नौ बर्डी और सिर्फ दो बोगी लगाईं। उन्हें जैज पर दो शॉट की बढ़त हासिल है।

थाईलैंड के ही पानुफोल पिट्रायात 66 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। सिंगापुर के कोह डेंग शान 67 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं।

एशियन टूर द्वारा जारी किए गए बयान में शुभांकर के हवाले से लिखा गया है, “मैं पहले दौर से खुश हूं। मैं वहां खड़ा रहा और अहम पुट किए। मैंने आज जितनी भी बर्डी लगाईं वह काफी करीब थीं। मेरे लिए आज सब कुछ अच्छा रहा। मैं जिन शॉट्स पर चूका अकसर मेरे साथ ऐसा होता नहीं है। मैं और बेहतर कर सकता था।”

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में चिराग कुमार 68 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। खलिन जोशी ने 69 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से छठा स्थान हासिल किया। उनके साथ इस स्थान पर आठ अन्य खिलाड़ी हैं।

मुकेश कुमार, हनी बसोया 15वें स्थान पर रहे। दोनों ने 70 का स्कोर किया।

–आईएएनएस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493