गोल्फ : बांग्लादेश ओपन में नए गोल्फ स्टिक के साथ उतरेंगे राशिद

ढाका, 25 मई (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी राशिद खान बुधवार से शुरू हो रहे बांग्लादेश ओपन में नई ‘ड्राइवर’ गोल्फ स्टिक के साथ उतरेंगे और एशियन टूर में तीसरा खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।

कुर्मीटोला गोल्फ क्लब में होने वाले इस 300,000 डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में राशिद को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

राशिद ने कहा, “यहां आने से पहले मैं अपने मेंटल कोच अपर्णा जैन से मिला और उन्हें बताया कि मेरे मेंटल गेम में कोई गड़बड़ी नहीं है। मैं सिर्फ गोल्फ कोर्स में बाधारहित मैदान तक पहुंचने में सफल नहीं हो पा रहा था।”

राशिद ने कहा, “अब मैं अपने खेल को लेकर सहज हूं, क्योंकि मैंने अपना ड्राइवर (विशेष गोल्फ स्टिक) बदल दी है। मेरा पहला लक्ष्य होल के बिल्कुल नजदीक तक पहुंचने की रहेगी। यह एक लंबा गोल्फ कोर्स भी नहीं है।”

राशिद ने आगे कहा, “मैंने दो सप्ताह पहले मॉरिशस में अपना ड्राइवर बदला। मेरा पिछला ड्राइवर वहां ठीक से काम नहीं कर रहा था, लेकिन अब में सहज महसूस कर रहा हूं। वास्तव में मेरे खेल में यह समस्या थी। एक बार मैं पेड़ों के ऊपर से शॉट सही से खेल सका तो मेरे लिए सबकुछ ठीक रहेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493