विधेयक पारित करने में विपक्ष बाधा नहीं : चिदंबरम

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के इस आरोप को गलत बताया कि विपक्ष संसद में प्रमुख विधेयक पारित होने में बाधा पैदा कर रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं इस दलील को खारिज करता हूं कि हम बाधा पैदा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम बाधा पैदा नहीं कर रहे हैं। क्या हमने बीमा विधेयक के सामने बाधा पैदा किया? उन्होंने पांच (संसद) सत्रों में बाधा पैदा किया। मैं तो उनसे इसे पारित करने के लिए अनुरोध कर रहा था। क्या हमने काला धन विधेयक को बाधित किया?”

चिदंबरम ने कहा कि सरकार सिर्फ विपक्ष की आलोचना कर दहाई अंकों की विकास दर हासिल नहीं कर सकती है। हम किस चीज का विरोध कर रहे हैं? हमने वस्तु एवं सेवा कर विधेयक को स्थायी समिति में भेजने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, “उन्होंने विधेयक में आठ संशोधन किए हैं और सांसदों ने महसूस किया कि वे महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक हैं और उन्हें स्थायी समिति में भेजा जाना चाहिए।”

चिदंबरम ने कहा, “सांसदों का मानना है कि इस संविधान संशोधन विधेयक को स्थायी समिति में भेजना चाहिए, जो कर व्यवस्था में बुनियादी बदलाव करने वाले हैं।”

जीएसटी विधेयक पर पार्टी के रुख के बारे में उन्होंने कहा, “स्थायी समिति में हमारे सदस्य पार्टी का पक्ष रखेंगे। स्थायी समिति सिफारिशें करती है।”

चिदंबरम ने कहा कि उपभोक्ता महंगाई दर घट गई है, लेकिन कई खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा, “तीन दालों, तीन या चार सब्जियों और दूध की कीमतें बढ़ी हैं। यह कहना सही नहीं है कि कीमतें नहीं बढ़ी हैं।”

चिदंबरम ने कहा कि राजग सरकार के दावे से अलग महंगाई दर नवंबर 2013 से ही घटनी शुरू हो गई थी।

उन्होंने कहा, “संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और राजग दोनों ही सरकारों की नीतियों के कारण महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493