डेनपासार (इंडोनेशिया), 27 जून (आईएएनएस)। भारत के खालिन जोशी, हिम्मत राय और चिराग कुमार यहां जारी बाली नेशनल गोल्फ चैम्पियनशि के तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं।
खालिन दूसरे दौर की तुलना में चार स्थान नीचे गए। तीनों खिलाड़ी फोर अंडर 212 स्कोर के साथ मुकाबले में बने हुए हैं।
पहले दौर की समाप्ति के बाद खालिन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे। खालिन ने तीसरे दौर में टू ओवर 74 स्कोर किया। चिराग हालांकि दूसरे दौर की तुलना में आठ स्थान की छलांग लगाने में सफल रहे।
हिम्मत ने तीसरे दौर की शुरुआत संयुक्त रूप से 12वें स्थान से की थी। तीसर दौर में वह चार स्थान का फायदा हासिल करने में सफल रहे।
dharmpath.com dharmpath