गोल्फ : मनिंदर, गुरुचरण ने नेशनल फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया

चंडीगढ़, 22 फरवरी (आईएएनएस)। मनिंदर पाल सिंह और गुरुचरण चीमा ने मर्सिडीज ट्रॉफी गोल्फ टूर्नामेंट के नेशनल फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

इसकी घोषणा गुरुवार को की गई। मनिंदर ने 73 स्कोर का कार्ड और गुरुचरण ने 73.6 स्कोर का कार्ड खेलकर क्वालिफिकेशन के लिए दो स्थानों को हासिल किया।

मर्सिडीज ट्रॉफी गोल्फ में गुरुवार को अमन बाजवा 72 के स्कोर के साथ ‘ग्रोस विनर’ रहे।

मनिंदर ने हैंडीकैप वर्ग (0-16) और गुरचरण ने हैंडीकैप वर्ग (17-24) के तहत नेशनल फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया।

नेशनल फाइनल्स में क्वालीफाई करने वाले गोल्फ खिलाड़ी चार से छह अप्रैल तक पुणे में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493