चैम्पियंस ट्रॉफी : गोलकीपर डेविड का शानदार प्रदर्शन, युनाइटेड का मैच ड्रॉ

मेड्रिड, 22 फरवरी (आईएएनएस)। गोलकीपर डेविड डे गिया के शानदार प्रदर्शन के दम पर मैनचेस्टर युनाइटेड ने चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर के पहले चरण का मैच सेविला के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, युनाइट को इस मैच में गोल करने के अवसर मिले थे, लेकिन टीम के खिलाड़ी इन अवसरों को भुनाने में असफल रहे।

इस मैच से पहले युनाइटेड के कोच जोस मोरिन्हो ने पॉल पोग्बा को आराम देने का फैसला किया था। उन्हें हालांकि, चोटिल आंदेर हेरेरा के स्थान पर मैदान पर बुलाया गया।

युनाइटेड और सेविला का सामना अब अंतिम-16 दौर के दूसरे चरण में 14 मार्च को ओल्ड ट्रेफोर्ड में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493