न्यू यॉर्क, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी अमेरिका के टाइगर वुड्स अगले सप्ताह से शुरू होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। इस बात की पुष्टि वुड्स ने खुद अपनी वेबसाइट पर की है।
न्यू यॉर्क, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी अमेरिका के टाइगर वुड्स अगले सप्ताह से शुरू होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। इस बात की पुष्टि वुड्स ने खुद अपनी वेबसाइट पर की है।
वुड्स चोट के चलते इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।
वुड्स ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, “अपनी पीठ की वर्तमान स्थिति को देखकर और अपनी स्वास्थ्य टीम से सलाह लेने के बाद मैंने मास्टर्स टूर्नामेंट न खेलने का फैसला किया है।”
उन्होंने लिखा है, “मैं रोज अभ्यास कर रहा हूं लेकिन मैं शारीरिक तौर पर स्वस्थ नहीं हूं। मैं इस समय सावधान रहना चाहता हूं और अपने अच्छे स्वास्थ्य, लंबे करियर के लिए सर्वश्रेष्ठ करना चाहता हूं।”
dharmpath.com dharmpath