कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस कोलकाता में फ्लाईओवर गिरने और उसमें 26 लोगों की मौत को लेकर विपक्ष के हमले का सामना कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार जिम्मेदारी स्वीकार करती है और वास्तव में अन्याय के मामलों में काम करती है।
कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस कोलकाता में फ्लाईओवर गिरने और उसमें 26 लोगों की मौत को लेकर विपक्ष के हमले का सामना कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार जिम्मेदारी स्वीकार करती है और वास्तव में अन्याय के मामलों में काम करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार एक आम आदमी की सरकार है और वह ऐसा कभी कुछ नहीं करेगी जिससे आम आदमी पर बोझ पड़े। हमारी सरकार माकपा या कांग्रेस नहीं है। हममें अन्याय को अन्याय मानने की क्षमता है लेकिन यदि कोई झूठ बोलता है और कहता है कि यह अन्याय है तो हम उसे स्वीकार नहीं करते।”
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पश्चिमी मिदनापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “यदि तृणमूल कांग्रेस देखती है कि वास्तव में अन्याय हुआ है तो जवाबदेही लेती है और उसे सुधारती है। लेकिन कोई झूठ बोलता है और ऐसा कुछ करता है जो गलत लगता है तो उसमें विश्वास नहीं करते।” वहां पहले चरण में चार अप्रैल को मतदान होना है।
उत्तरी कोलकाता के पोस्ता बाजार इलाके में गुरुवार को विवेकानंद रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर ध्वस्त हो जाने से 26 लोगों की मौत हो गई जबकि बचाए गए 67 लोगों में से 16 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें भी कुछ जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हादसे की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है। उसका कहना है कि यह धोखबाजी का काम है जिसे पश्चिम बंगाल सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान आरोप लगाया कि इस ध्वस्त फ्लाईओवर के निर्माण में तृणमूल कांग्रेस के नेता शामिल थे।
जवाब में ममता बनर्जी ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा, “दिल्ली के कुछ नेता जो पश्चिम बंगाल को नहीं चाहते, अचानक चुनावों के दौरान राज्य में आ जाते हैं और अनियंत्रित ढंग से बोलने लगते हैं।” ममता ने कहा, “आप उनकी न सुनें। उन्होंने हमेशा से बंगाल की उपेक्षा की है।”
माकपा – कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि दोनों दलों के पास झूठ और अफवाह फैलाने के अलावा और कोई काम नहीं है।
ममता ने स्थानीय मीडिया पर भी निशाना साधा।
dharmpath.com dharmpath