नई दिल्ली-काठगोदाम विशेष रेलगाड़ी लगाएगी 13 फेरे

पूर्वोत्तर रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, 04422 नई दिल्ली-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी नई दिल्ली से प्रत्येक गुरुवार 7, 14, 21, 28 अप्रैल, 5, 12, 19, 26 मई, 2, 9, 16, 23 एवं 30 जून को तथा 04421 काठगोदाम-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष गाड़ी काठगोदाम से प्रत्येक गुरुवार 7, 14, 21, 28 अप्रैल, 5, 12, 19, 26 मई, 2, 9, 16, 23 एवं 30 जून को चलाई जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, 04422 नई दिल्ली-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी नई दिल्ली से 6.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 06.45 बजे, मुरादाबाद से 8.52 बजे, रामपुर से 09.28 बजे, रूद्रपुर सिटी से 10.10 बजे, लालकुआं से 10.58 बजे, हल्द्वानी से 11.20 बजे छूटकर काठगोदाम 11.40 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 04421 काठगोदाम-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष गाड़ी काठगोदाम से 15.35 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 15.52 बजे, लालकुआं से 16.23 बजे, रूद्रपुर सिटी से 16.46 बजे, रामपुर से 17.39 बजे, मुरादाबाद से 18.15 बजे, गाजियाबाद से 20.22 बजे छूटकर नई दिल्ली 21.05 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी की संरचना में प्रथम श्रेणी वातानुकूलित चेयरकार का 1, वातानुकूलित चेयरकार के 10 तथा 2 जनरेटरयान सहित कुल 13 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493