गोल्फ : लाहिड़ी पांचवें स्थान पर, वेस्टवुड फिसले

कुआलालंपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मलेशियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 10-अंडर-पार 62 का स्कोर किया और शीर्ष पर चले रहे आस्ट्रिया के बन्र्ड विसबर्गर से पांच शॉट पीछे चल रहे हैं।

एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में पिछले साल दूसरे स्थान पर रहे लाहिड़ी ने कुआलालंपुर गोल्फ एंड कंट्री क्लब के वेस्ट कोर्स में जारी इस टूर्नामेंट में 10 बर्डी लगाए।

विसबर्गर ने तीसरे दिन 63 का स्कोर किया और शीर्ष पर पहुंच गए। उन्होंने पांच बर्डी के साथ दिन की बेहतरीन शुरुआत की। दूसरे दौर की समाप्ति के बाद आगे चल रहे ली वेस्टवुड संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

वेस्टवुड पूर्व में दो बार मलेशियन ओपन जीत चुके हैं। अमेरिका के पॉल पीटरसन का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा और तीसरे दिन 64 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। पीटरसन पहली बार मलेशियन ओपन में हिस्सा ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493