गोल्फ : विजय और राजेश राष्ट्रीय फाइनल्स में

ग्रेटर नोएडा, 1 मार्च (आईएएनएस)। विजय छाबड़ा और राजेश गुप्ता ने 17वीं मर्सिडीज ट्रॉफी ने बुधवार को राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया।

जेपी ग्रींस एंड गोल्फ रिसॉर्ट में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले दिन विजय ने श्रेणी-ए (0-18 आयु वर्ग) और राजेश ने श्रेणी-बी (19-24 आयु वर्ग) में क्रमश: 72 और 73 का स्कोर किया।

यह दोनों खिलाड़ी पुणे के ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसॉर्ट में 15 से 17 मार्च तक होने वाले राष्ट्रीय फाइनल्स में खेलते नजर आएंगे।

राजेश सोढ़ी ने 15वें होल पर 360 गज की दूरी से पुट हासिल कर बैलंटाइन लांग ड्राइव खिताब अपने नाम किया।

राष्ट्रीय फाइनल्स के तीन विजेता खिलाड़ी इसी साल सिंतबर में जर्मनी में होने वाले मर्सिडीज ट्रॉफी फाइनल्स में विश्व के अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493