गोल्फ : श्रीलंका के परेरा की नजर पैनासोनिक ओपन जीतने पर

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के गोल्फ खिलाड़ी मिथुन परेरा का प्रदर्शन मौजूदा सत्र में निराशाजनक रहा है और वह एशियन टूर से बाहर होने की कगार पर हैं।

यहां पैनासोनिक ओपन इंडिया टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आए परेरा की निगाह न सिर्फ खिताब जीतने पर है, बल्कि वह ऐसा कर एशियन टूर में बने रहने की कोशिश भी करेंगे।

400,000 डॉलर की पुरस्कार राशि वाले पैनासोनिक ओपन का आयोजन 1-4 दिसम्बर के बीच दिल्ली गोल्फ क्लब में होगा।

29 वर्षीय परेरा ने मौजूदा सत्र में एशियन टूर में 17 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और सिर्फ छह प्रतियोगिताओं में वह कट हासिल कर सके। इस समय परेरा एशियन टूर की ऑर्डर ऑफ मैरिट में 112वें स्थान पर हैं।

परेरा को अगले साल अगर एशियन टूर में हिस्सा लेना है, तो उन्हें पैनासोनिक ओपन इंडिया में जीत हासिल करनी होगी

शनिवार को जारी एक बयान में परेरा ने कहा, “मुझे अगले साल अपने एशियन टूर में खुद को बचाए रखने के लिए इस टूर्नामेंट को जीतना जरूरी है। मेरे लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। मुझ पर थोड़ा दबाव जरूर होगा, लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि मैं अपना एशियन टूर कार्ड बचाने में सफल रहूंगा।”

एशियन टूर के मौजूदा सत्र में पैनासोनिक ओपन इंडिया के बाद सिर्फ एक और टूर्नामेंट खेला जाना है।

इस टूर्नामेंट में 2014 के विजेता एस. एस. पी चौरसिया के साथ गगनजीत भुल्लर, अर्जुन अटवाल, राशिद खान, एस. चिक्का और मौजूदा विजेता चिराग कुमार भी हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493