गोल्फ : सचिन ने किया राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए क्वालीफाई

पुणे, 4 जनवरी (आईएएनएस)। सचिन गांगल मर्सिडीज ट्रॉफी के 18वें संस्करण के राष्ट्रीय फाइनल्स में क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले गोल्फ खिलाड़ी बन गए हैं।

पुणे, 4 जनवरी (आईएएनएस)। सचिन गांगल मर्सिडीज ट्रॉफी के 18वें संस्करण के राष्ट्रीय फाइनल्स में क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले गोल्फ खिलाड़ी बन गए हैं।

सचिन ने पहले दिन 70.6 का स्कोर करते हुए पहला स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को इस शहर से दूसरे और अंतिम क्वालीफायर के नाम की घोषणा होगी।

जीत के बाद सचिन ने कहा, “जीत का अहसास शानदार है। मैं पिछले दो वर्षो से इसकी कोशिश कर रहा था। यह अनोखा प्रारूप है।’

उन्होंने कहा, “पिछले दो साल मैं इस बार से अच्छा खेला था, लेकिन इस साल मैं भाग्यशाली रहा। मर्सिडीज ट्रॉफी टूर्नामेंट सर्वश्रेष्ठ है।”

उन्होंने कहा, “मैं अब राष्ट्रीय फाइनल्स को जीतने पर ध्यान दे रहा हूं। इसके बाद मैं स्टटगर्ट वर्ल्ड फाइनल्स की कोशिश करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493