अगस्टा (अमेरिका), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के गोल्फ खिलाड़ी जोर्डन स्पीथ ने मास्टर्स टूर्नामेंट में 18-अंडर 270 का स्कोर करते हुए रविवार को अपना पहला मेजर खिताब जीत लिया।
स्पीथ पूरे टूर्नामेंट के दौरान छाए रहे और पहले ही दौर में 8-अंडर 64 का स्कोर किया। किसी खिलाड़ी द्वारा मास्टर्स टूर्नामेंट में पिछले 19 सालों की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत रही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 21 वर्षीय स्पीथ इसके साथ ही टाइगर वुड्स के बाद मेजर खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।
स्पीथ ने मास्टर्स में सर्वाधिक 27 बर्डी लगाने का नया रिकार्ड भी कायम किया। इससे पूर्व अमेरिका के फिल मिकेल्सन के नाम 25 बर्डी लगाने का कीर्तिमान था।
अमेरिका के फिल मिकेलसन और इंग्लैंड के जस्टिन रोस 274, 14-अंडर पार के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहे।
स्पीथ पिछले साल अपने पहले मास्टर्स टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहे थे।
dharmpath.com dharmpath