अफगानिस्तान : बमबारी में 2 पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत में सोमवार को एक बम हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जिले के गवर्नर मलिक अली मोहम्मद ने कहा, “पुलिस की एक इकाई शहर-ए-सफा जिले के संगर मंदा इलाके में नियमित गस्त पर थी। इसी दौरान यह सड़क किनारे स्थित एक बम की चपेट में आ गई।”

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

इसी बीच रक्षा मंत्रालय ने सुबह के समय बताया कि एक अफगानिस्तानी सैनिक की रविवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट में मौत हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि सेना के विशेष तकनीकी दल ने रविवार सुबह से पूरे देश में 30 बारूदी सुरंगों और सड़क किनारे स्थित बमों को निष्क्रिय किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493