चिबा (जापान), 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी शिव कपूर पैनासोनिक गोल्फ चैम्पियनशिप में अपना 11 साल का सूखा तोड़ने के काफी करीब हैं। वह टर्नामेंट के तीसरे दिन शानिवार को दो अंडर 69 का स्कोर कर दिन का खेल खत्म होने तक शाीर्ष स्थान पर चल रहे हैं।

शिव ने 14 होल में लगातार पार का कार्ड खेला और फिर 15वें और 16वें होल में लगातार दो बर्डी लगाईं। तीसरे दिन की समाप्ती पर उनका कुल स्कोर नौ अंडर 150 रहा।
दूसरे दिन शीर्ष पर रहने वाले जापान के कोदाई इचिहारा ने तीसरे दिन 71 का स्कोर किया। वह शिव से एक स्थान पीछे चल रहे हैं।
शिव ने कहा, “टूर्नामेंट में शीर्ष पर आ कर काफी अच्छा लग रहा है। दिन की शुरुआत में मेरा लक्ष्य वही करना था जो मैं अभी तक करते आ रहा था। यह मेरे सब्र की इंतेहा थी।”
टूर्नामेंट के अंतिम दिन उनका लक्ष्य इसी बढ़त को कायम रखना होगा। इस जीत के साथ ही वह जापान में जीतने वाले जीव मिल्खा सिंह और ज्योति रंधावा के बाद तीसरे भारतीय बन जाएंगे।
अन्य भारतीय खिलाड़ियों में जीव मिल्खा सिंह तीसरे दिन 69 का स्कोर कर 42वें स्थान पर चल रहे हैं। वहीं, राहुल गंगजी तीसरे दिन 73 के स्कोर के साथ 62वें स्थान पर चल रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath