गोवा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

पणजी, 28 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना शुरू हो गई है।

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।

पणजी और वालपोई विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के दौरान लगभग 75 फीसदी मतदान हुआ था।

इन सीटों पर मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे मुख्य उम्मीदवार हैं।

पणजी उपचुनाव में कांग्रेस के गिरीश चोडंकर और गोवा सुरक्षा मंच के आनंद शिरोड़कर भी उम्मीदवार हैं जबकि वालपोई सीट पर राणे का मुकाबला कांग्रेस के रॉय नाइक से है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493