नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। देश के प्रमुख पर्यटन स्थल गोवा में गोवा कार्निवल 2016 का फरवरी में आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल का आयोजन छह से नौ फरवरी के बीच होगा।
गोवा कार्निवल 2016 का आयोजन गोवा को मुख्य पर्यटक स्थल के रूप में पेश करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसका आयोजन ब्रिटेन के एक कला संगठन बरुरहाहा इंटरनेशनल के सहयोग से किया जाएगा।
गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने आईएएनएस को बताया, “गोवा कार्निवल देश का सबसे बड़ा आकर्षण स्थल है, जिसके जरिए गोवा के अतीत से लोगों को परिचित कराया जाता है। इसमें दुनियाभर से आए लोग शिरकत करते हैं।”
इस साल कार्निवल में रिकॉर्ड लोगों के आने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
नई दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर, गोवा पर्यटन विकास निगम के महानिदेशक निखिल देसाई ने गोवा कार्निवल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
dharmpath.com dharmpath