गोवा की राज्यपाल ने स्वच्छ भारत पर लिखे कविता, संकल्प

पणजी, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नियुक्त स्वच्छ भारत के राजदूतों में से एक गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने स्वच्छता के महत्व पर एक कविता, एक नारा और बच्चों के लिए एक संकल्प तथा कई संदेश लिखे हैं।

सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां कहा कि एक साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखिका सिन्हा द्वारा लिखी गई कविता और संकल्प को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु सरकारी विभागों के मुख्य प्रवेश द्वार पर विज्ञापित किया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा, “इन संदेशों की प्रतिलिपियों को कुछ सरकारी विभागों को भेजा गया है, ताकि इन्हें बैनर पर छपवाकर प्रवेश द्वार पर लगाया जाए, ताकि हर आने-जाने वाला व्यक्ति इन्हें पढ़ सके।”

अधिकारी ने यह भी कहा कि सिन्हा द्वारा लिखे गए संदेशों को समन्वय समितियों के सदस्यों को भी भेजा जाएगा।

पणजी, मापुसा, पोंडा, मडगांव और वास्को को आदर्श स्वच्छ शहर बनाने के लिए राज्यपाल द्वारा इन समन्वय समितियों का गठन किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा, “राज्यपाल ने आशा जताई है कि सभी एजेंसियां इन संदेशों का पर्याप्त रूप से प्रचार करें, जिससे सभी स्थानों में प्रासंगिकता और साफ-सफाई की आवश्यकता के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने में मदद मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493