पणजी, 2 फरवरी (आईएएनएस)। गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार एल्विस गोमेज ने गुरुवार को कहा कि उन्हें सत्ता मिली तो वह जनता को धोखा देने वाले राजनेताओं को जेल भेजेंगे।
पणजी, 2 फरवरी (आईएएनएस)। गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार एल्विस गोमेज ने गुरुवार को कहा कि उन्हें सत्ता मिली तो वह जनता को धोखा देने वाले राजनेताओं को जेल भेजेंगे।
गोमेज ने प्रेसवार्ता में कहा कि चार फरवरी को (मतदान के दिन) गोवा के लोग भ्रष्ट राजनेताओं की किस्मत पर ताला जड़ देंगे।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “जिन नेताओं ने दशकों तक जनता को धोखा दिया, खनन घोटाला किया और अनगिनत भूखंडों को हथियाकर अकूत संपत्ति इकट्टा कर ली, मेरी सरकार के सत्ता संभालते ही उन पर मुकदमा चलेगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा।”
गोमेज ने वादा किया कि गोवा के हर आम आदमी को कम कीमत पर मछली उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोगों से घर-घर जाकर मिलने के दौरान उन्हें पता चला कि मछली जो हर गोवावासी के भोजन की अहम हिस्सा है, काफी महंगी होने के कारण ज्यादातर परिवार नहीं खरीद पा रहे हैं।
गोमेज ने कहा, “मेरी सरकार समूचे गोवा में जगह-जगह दुकानें लगाकर कम कीमत पर मछली उपलब्ध कराएगी।”
उन्होंने कहा कि कम कीमत पर मछली उपलब्ध कराने की योजना मछुआरों की सहकारी समितियों से सहयोग लेकर चलाई जाएगी।
गोमेज ने कहा कि मछुआरों को अच्छे दाम मिलेंगे, लोगों को सस्ती मछली मिलेगी और बच्चों को सही मायने में पोषण मिलेगा।
40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चार फरवरी को होगा। दिल्ली में सत्तारूढ़ आप इस राज्य में पहली बार चुनाव में उतरी है।
dharmpath.com dharmpath