गोवा के पर्यटन मंत्री ने तेजस एक्सप्रेस का स्वागत किया

पणजी, 22 मई (आईएएनएस)। गोवा के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने सेमी-हाई स्पीड मुंबई-गोवा तेजस एक्सप्रेस का स्वागत किया है, जो अपनी पहली यात्रा में गोवा के करमाली स्टेशन पर कुछ घंटों में पहुंचने वाली है।

अजगांवकर ने एक बयान में कहा, “हम इसका स्वागत करते हैं। चूंकि गोवा एक पर्यटन स्थल है, इसलिए हम रेलवे स्टेशनों के उन्नयन, सुविधाओं में सुधार और साफ-सफाई की तत्काल जरूरत पर रेल मंत्रालय द्वारा विशेष ध्यान देने की उम्मीद करते हैं।”

19 डिब्बों की यह वातानुकूलित रेलगाड़ी एलईडी टीवी, चाय, कॉफी वेडिंग मशीनों, केटरिंग सेवा, बायो वैक्यूम टॉयलेट्स, जीपीएस आधारित यात्री सूचना डिसप्ले स्क्रीन सहित कई सुविधाओं से लैस है।

यह रेलगाड़ी मुंबई-गोवा मार्ग पर गैर-मानसून मौसम में सप्ताह में पांच दिन (मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) संचालित होगी।

10 जून से 31 अक्टूबर तक के मानसूनी मौसम के दौरान यह सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शनिवार) संचालित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493