गोवा के पीडब्ल्यूडी मंत्री की मुंबई में सर्जरी

पणजी, 10 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री सुदीन धवालिकर की मुंबई के एक अस्पताल में सर्जरी हुई है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। परिवार के एक सदस्य ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्री के भाई संदीप धवालिकर ने यहां जारी बयान में कहा, “उनकी सर्जरी हुई है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सभी से विनम्र निवेदन है कि उनके स्वास्थ्य के बारे में अनुमान न लगाएं। हम निश्चिंत है कि गोवा के लोगों की दुआ उनके साथ है और वह कुछ ही दिनों में काम पर लौट आएंगे।”

गोवा में गत छह माह में, सुदीन धवालिकर सातवें विधायक हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऊर्जा मंत्री पांडुरंग मडकाईकर को पिछले माह ब्रेनस्ट्रोक के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह अभी भी अस्पताल में हैं। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने ऊर्जा मंत्रालय का अस्थायी कार्यभार संभाला हुआ है।

अस्पताल में भर्ती होने वाले अन्य मंत्रियों में भाजपा के फ्रांसिस डिसूजा व कार्लोस अलमिडा और कांग्रेस के विधायक इसिडोर फर्नाडिस तथा प्रतापसिंह राणे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493