पणजी, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर और कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष शांताराम नाइक ने मंगलवार को राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता और गोवा फॉरवर्ड तथा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायक तेंदुलकर के साथ मौजूद थे।
तेंदुलकर ने संवाददाताओं को बताया, “हमारे पास विधानसभा में पहले ही बहुमत है। हमारे सहयोगियों ने भी ठोस समर्थन जताया है। मुझे हमारी जीत पर विश्वास है।”
मौजूदा राज्यसभा सदस्य नाइक का कार्यकाल 28 जुलाई को खत्म हो रहा है। कांग्रेस ने 21 जुलाई के मतदान के लिए नाइक को दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है। नाइक ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।
नाइक ने कहा, “मैं अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए धर्मनिरपेक्ष और समान विचारधारा वाले विधायकों से संपर्क करूंगा।”
dharmpath.com dharmpath