गोवा के मंत्रियों की ‘सेक्सी’ टिप्पणी चुनावी मुद्दा बनेगा : कांग्रेस

पणजी, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। गोवा की सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की सेक्सी टिप्पणियां और भ्रष्टाचार विधानसभा चुनाव में मुख्य चुनावी मुद्दे होंगे। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने शनिवार को यह बात कही।

पणजी, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। गोवा की सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की सेक्सी टिप्पणियां और भ्रष्टाचार विधानसभा चुनाव में मुख्य चुनावी मुद्दे होंगे। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने शनिवार को यह बात कही।

ओझा ने कहा, “एक मंत्री ने कहा था कि महिलाएं खाना या कॉफी नहीं देतीं और वे सिर्फ टीवी देखती रहती हैं। इसके पहले एक मंत्री ने कहा था कि महिलाओं को समुद्र तटों पर तैराकी की पोशाक नहीं पहननी चाहिए। जहां तक गोवा की बात है तो इस तरह की टिप्पणियों को यहां हल्के में नहीं लिया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “हम लोगों की जो विविधता है उसका हम सम्मान करते हैं, उसका संविधान भी सम्मान करता है और हमलोग किसी भी दल को या वर्ग को इस विविधता को विकृत करने की इजाजत नहीं देंगे।”

वह गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री दयानंद मांड्रेकर की टिप्पणी के संदर्भ में बोल रही थीं। उन्होंने एक पुरस्कार वितरण समारोह में कहा था कि इन दिनों महिलाएं अपने पतियों के लिए चाय नहीं बनाती वे टीवी सीरियल देखने में व्यस्त रहती हैं।

दो साल पहले कई कैबिनेट मंत्रियों ने गोवा के समुद्र तटों पर महिलाओं के बिकनी पहनने पर आपत्ति जताई थी और इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया था।

ओझा ने कहा, “गोवा हो या देश का कोई भी हिस्सा हो हम महिलाओं को यह बोलने की जरूरत नहीं है कि किस तरह के कपड़े हमलोगों को पहनने चाहिए और क्या पढ़ना चाहिए, हमें अपने साथ किस तरह का आचार-व्यवहार करना चाहिए। हमलोग किसी भी व्यक्ति को इसका अधिकार नहीं देना चाहतीं कि वह हुक्म चलाने वाले अंदाज में कहे कि हमारा कर्तव्य क्या है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493