गोवा के शवगृह से शव गायब, जांच के आदेश

पणजी, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। गोवा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के शवगृह से शनिवार को एक 24 वर्षीय युवक का शव गायब हो जाने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

जीएमसी राज्य का सबसे बड़ा सरकारी चिकित्सा केंद्र है।

गोवा स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “मंत्रालय ने जीएमसी के एनाटॉमी खंड के प्रमुख को निलंबित करने का फैसला किया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”

शनिवार सुबह उत्तरी गोवा के अल्डोना के एक गांव के रहने वाले 24 वर्षीय मृतक यानुष गोंसालवेस का परिवार उस वक्त चौंक गया, जब उन्हें शवगृह के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वह शव को नहीं ढूंढ पा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493