गोवा को राजनीतिक अस्थिरता से उबारने का मौका है चुनाव : मोदी

पणजी, 28 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवावासियों से राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत देने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि चार फरवरी को होने वाला विधानसभा चुनाव प्रदेश को राजनीतिक अस्थिरता से बचाने के लिए एक मौका है।

उन्होंने यहां एक रैली में कहा, “गोवा तरक्की की ओर अग्रसर है, लेकिन इसे एक रोग है और यह रोग राजनीतिक अस्थिरता है।”

उन्होंने जनसमूह से कहा, “आगामी चुनाव इस रोग से मुक्ति पाने का एक मौका है।”

मोदी ने कहा कि वह गोवा को सबसे सुखी राज्य बनाएंगे जो वस्तुत: ‘राजनीतिक अस्थिरता का शिकार’ रहा है। इस अस्थिरता के कारण राज्य में कई तरह की समस्याएं पैदा हुई हैं।

भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, “बीते 10 वर्षो में गोवा ने एक दर्जन मुख्यमंत्री देखे और इससे राज्य में समस्याएं पैदा हुईं।”

40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिए चार फरवरी को मतदान होंगे, जबकि मतगणना 11 मार्च को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493