पणजी, 26 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता 2014 के आम चुनाव में मिली हार के कारण अब भी अवसाद में हैं और उन्हें गोवा के तट पर आराम करना चाहिए।
केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री 1975-77 के बीच देश में लगे आपातकाल के 40 साल पूरा होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पणजी पहुंचे।
नकवी ने कहा, “कांग्रेस एक साल से सत्ता से बाहर है। उन्हें हार से मिले अवसाद से बाहर आना चाहिए। वे हार से परेशान हैं। अपना दिमाग ठीक करने के लिए, उन्हें गोवा के तट पर आराम करना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्ता के गलियारे से संचालित भ्रष्ट तत्वों को हटा दिया है।
dharmpath.com dharmpath