पणजी, 11 मार्च (आईएएनएस)। गोवा पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी इकाई ने एक नेपाली व्यक्ति को मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 5.5 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन और एलएसडी जब्त की गई है।
अधिकारी ने बताया कि नेपाल के नागरिक लामा चेवांग पसांग (62) को मंगलवार देर रात पणजी के पास एक कब्रिस्तान के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जहां पर वह तस्करी के लिए अपने ग्राहक का इंतजार कर रहा था।
प्रवक्ता ने कहा, “गिरफ्तार व्यक्ति के पास से जब्त हेरोइन और एलएसडी की कीमत 5.5 लाख रुपये से भी अधिक है।”
समुद्र तट पर्यटन स्थल के तौर पर प्रसिद्ध गोवा को नाइट क्लब और रेव पार्टियों के लिए जाना जाता है। इन पार्टियों में एलएसडी जैसे मादक पदार्थ का उपयोग आम बात है। एलएसडी को स्थानीय भाषा में ‘एसिड’ कहते हैं।
dharmpath.com dharmpath