पणजी, 8 जून (आईएएनएस)। तेजाब हमले की शिकार 16 वर्षीया किशोरी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी पर अज्ञात लोगों ने तेजाब उस वक्त फेंका, जब वह राजधानी पणजी से करीब 10 किलोमीटर दूर गुइरिम गांव स्थित अपने घर में सो रही थी।
पीड़िता को मापुसा नगर के असिलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “वह अपने कमरे में सो रही थी और उसी दौरान कुछ लोगों ने खिड़की से उस पर तेजाब फेंक दिया।
dharmpath.com dharmpath