‘गोवा में नाइजीरियाई, रूसी माफियाओं पर प्रतिबंध लगे’

पणजी, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। शिव सेना के राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने बुधवार को कहा कि श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक पर प्रतिबंध लगाने की जगह गोवा सरकार को राज्य में सक्रिय नाइजीरियाई और रूसी माफियाओं पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

गोवा में शिव सेना की संगठनात्मक स्थिति की जानकारी लेने के बाद यहां राऊत ने संवाददाताओं से कहा, “मुतालिक पर गोवा में प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए। मुतालिक से पहले यहां कई बाहरी हैं, जिनमें नाइजीरियाई और रूसी माफिया हो सकते हैं, जिन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। यहां तक कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता कन्हैया कुमार भी देश भर में घूम रहे हैं।”

मुतालिक पर पहले 2014 में प्रतिबंध लगाया गया था। गत माह भाजपा नीति गठबंधन वाली गोवा सरकार ने उन पर लगे प्रतिबंध की अवधि बढ़ा दी।

श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने 2009 में भारतीय संस्कृति का अपमान बताते हुए मैंगलोर के मयखाना (पब) में युवक और युवतियों पर हमला किया था।

मुतालिक ने 2014 में कहा था कि वह गोवा में श्रीराम सेना की शाखा खोलेंगे और पूर्व पुर्तगाली उपनिवेश को पश्चिमी प्रभावों से मुक्त कराने की कोशिश करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493