गोवा में यू-17 विश्व कप के टिकट काउंटर का शुभारंभ

पणजी, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में अगले महीने से शुरू होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के टिकटों की बिक्री के लिए गुरुवार को गोवा में टिकट काउंटर की शुरुआत की गई।

फर्तोदा में गोवा खेल प्राधिकरण के इंडोर स्टेडियम में एक आधिकारिक कार्यक्रम के साथ गोवा में टिकटों की बिक्री का शुभारंभ किया गया।

राज्य के लोग अब सुबह 10 से शाम के पांच बजे तक टिकट काउंटर से टिकट खरीद सकेंगे।

विश्व कप की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) के टूर्नामेंट निदेशक जेवियर सेप्पी ने कहा, “हमने गोवा की जनता से वादा किया था कि हम यहां काउंटर लगाकर टिकटों की बिक्री शुरू करेंगे। गोवा की जनता ने जिस तरह की प्रतिक्रिया दी है उससे हम काफी खुश हैं। अभी तक आज के दिन काफी टिकट बिक चुके हैं। हम चाहते हैं बाकी लोग आएं और अपने टिकट बुक कराएं क्योंकि हो सकता है कि टिकट जल्द ही खत्म हो जाएं।”

टिकट अक्टूबर पांच तक कम कीमत पर दिए जाएंगे। दो तरह के टिकट काउंटर पर उपलब्ध होंगे। उत्तर और दक्षिण में मौजूदा श्रेणी-3 के टिकट 150 रूपये जबकि पूर्व में मौजूद श्रेणी-2 के टिकट 300 रुपये के होंगे।

गोवा में मैच फार्तोदा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493