नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज ने लीग के आगामी संस्करण के लिए नाइजीरिया के फॉरवर्ड खिलाड़ी कालू उचे के साथ करार किया है।
क्लब ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।
उचे आईएसएल में दूसरी बार खेलते नजर आएंगे। इससे पहले वे 2015 में एफसी पुणे सिटी के लिए खेल चुके हैं। पुणे के लिए उन्होंने 11 मैचों में चार गोल किए थे।
उचे के साथ करार पर डायनामोज के निदेशक रोहन शर्मा ने कहा, “मैं कालू का दिल्ली डायनामोज में स्वागत करता हूं। वह अपने साथ काफी अनुभव लेकर आ रहे हैं। वह नाइजीरिया की राष्ट्रीय टीम के साथ भी खेले हैं। वह स्पेनिश क्लब यूडी अल्मेरिया के साथ 175 मैच खेले हैं। साथ ही 2015 में आईएसएल का हिस्सा भी रह चुके हैं।”
कालू ने अपने करियर की शुरुआत नाइजीरिया के क्लब इनयिम्बा के साथ की थी।
dharmpath.com dharmpath