गोवा : मॉनसून सत्र में पेश होगी कैसीनो नीति

पणजी, 17 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा में कैसीनो की शुरुआत के करीब दो दशक बाद मनोहर पर्रिकर सरकार विधानसभा के आगामी मॉनसून सत्र में अंतिम तौर पर एक नीति पेश करेगी, जिससे कैसीनो उद्योग को विनियमित किया जाएगा।

पर्रिकर ने संवाददाताओं से कहा, “कैसीनो नीति मॉनसून सत्र में पेश की जाएगी।”

गोवा विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है।

पणजी में मंडोवी नदी के अपटतीय क्षेत्र में पांच कैसीनो का संचालन हो रहा है, जबकि तटवर्ती राज्य के पांच सितारा रिसॉर्ट में तटीय क्षेत्रों में दर्जन भर कैसीनो संचालित किए जा रहे हैं।

एक नए अपतटीय कैसीनो पोत ‘एमवी लकी सेवेन’ को राजधानी में रविवार को तूफान के दौरान मिरमर बीच ले जाने पर टिप्पणी करते हुए पर्रिकर ने कहा कि सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं कि जहाज को मोर्मगांव पोर्ट ट्रस्ट में ले जाया जाए, जो वास्को के बंदगाह शहर में स्थित है। यह पणजी से करीब 40 किमी दूर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493