गोवा : यातायात नियम तोड़, शख्स ने दी सीएमओ की धमकी

पणजी, 26 नवंबर (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को पुलिस प्रमुख को एक वीडियो की जांच करने के निर्देश दिए, जिसमें यातायात नियम तोड़ने वाला एक अज्ञात शख्स जुर्माने से बचने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम लेकर यातायात पुलिसकर्मी को धमकी दे रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “मुख्यमंत्री ने पुलिस को इस अज्ञात व्यक्ति से जुड़े मामले की जांच का आदेश दिया है जो सीएमओ के नाम का उपयोग कर यातायात पुलिस से बच निकलने की कोशिश कर रहा है।”

वहीं, शनिवार को वायरल हुए वीडियो में एक शख्स यातायात पुलिस को सीएमओ में अपने संपर्कों के बारे में बता रहा है और पुलिसकर्मी को चेतावनी दे रहा है कि वह उसके खिलाफ सीएमओ में शिकायत करेगा।

वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि यातायात का नियम तोड़ने वाले अपराधी ने बाद में उस पर लगाया गया 100 रुपये का जुर्माना भरा या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493