गोवा : विपक्षी नेता, पत्नी के खिलाफ अवैध संपत्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज (लीड-1)

पणजी, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक चंद्रकांत कवलेकर और उनकी पत्नी व कांग्रेस नेता सावित्री के खिलाफ 2013 के अवैध संपत्ति के एक मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने दंपति के आवास और कार्यालय पर छापे मारे।

पुलिस अधीक्षक (एसीबी) बोस्को जॉर्ज के मुताबिक, कवलेकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) के साथ 13 (1) (ई) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि 2017 में संगुएम निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने व इसमें असफल रहने वाली सावित्री पर अपराध के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

जॉर्ज ने पणजी में एक संवाददाता सम्मलेन में बताया कि अवैध संपत्ति के एक मामले में शनिवार सुबह छापे मारे गए, जिसमें केरल राज्य में करोड़ों रुपये की खरीदी गई 14 संपत्तियां भी शामिल हैं। कवलेकर और उनकी पत्नी ने 4.78 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति संकलित की है, जो उनकी ज्ञात आय स्रोत से करीब 59.21 फीसदी ज्यादा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493