गोवा हवाईअड्डे पर नागरिक विमानन सेवा जारी रहेगी : मुख्यमंत्री

पणजी, 18 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा सरकार ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि पणजी से 45 किलोमीटर दूर पेर्नेम में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने के बाद भी गोवा के डाबोलिम नौसेना अड्डे पर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को नागरिक हवाई यातायात के लिए बंद नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक लिखित उत्तर में कहा, “सरकार ने मोपा हवाईअड्डा परियोजना की निविदा प्रक्रिया में यह स्पष्ट कर दिया है कि पेर्नेम में हवाई अड्डे के चालू होने के बाद भी डाबोलिम हवाई अड्डे से नागरिक उड़ानें जारी रहेंगी।”

पर्रिकर ने कहा कि सरकार का मानना है कि डाबोलिम और मोपा, दोनों हवाई अड्डों को तटीय राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए असैनिक कार्यों के लिए एक साथ कार्य करना होगा।

गोवा में हर साल 40 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493