गोविंदा ने ‘फ्राई डे’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने अपनी आगामी फिल्म ‘फ्राई डे’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने अपनी आगामी फिल्म ‘फ्राई डे’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।

गोविंदा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “‘फ्राई डे’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई। दूसरा शेड्यूल शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। दिल्ली शेड्यूल, मजेदार समय। ‘फ्राई डे’।”

यह फिल्म वर्ष 2015 की ‘डॉली की डोली’ के लिए पहचाने जाने वाले अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित है। इसमें वरुण शर्मा भी प्रमुख भूमिका में हैं।

गोविंदा को इससे पहले ‘आ गया हीरो’ में देखा गया था।

‘फ्राई डे’ राजीव कॉल द्वारा लिखित है। वह इससे पहले ‘हद कर दी आपने’, ‘दूल्हे राजा’ और ‘इश्क’ जैसी फिल्मों की पटकथाएं लिख चुके हैं। यह साजिद कुरैशी द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493