गोविंद प्रसाद शर्मा एनबीटी के अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) ने शिक्षाविद व लेखक गोविंद प्रसाद शर्मा को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के तहत एक स्वायत्त संगठन एनबीटी की अध्यक्षता बलदेव शर्मा 2015 से कर रहे थे।

एनबीटी ने सोमवार शाम को एक बयान में कहा, “1939 में जन्मे शर्मा ने गवर्नमेंट पीजी कॉलेज (मध्य प्रदेश) के प्राचार्य के रूप में कार्य किया। बाद में, उन्हें उच्च शिक्षा (ग्वालियर चंबल संभाग) के अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया और वे मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के निदेशक भी रहे।”

बयान में आगे कहा गया कि शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल (मध्य प्रदेश) के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

वह छह से अधिक अकादमिक पुस्तकों और कई शोध पत्रों के लेखक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493