नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। केरल पर्यटन विभाग ने ‘गो केरल’ अभियान शुरू किया है जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
केरल पर्यटन विभाग ने ‘गो केरल’ नाम के इस एप के उपयोगकर्ताओं के लिए ‘केरल में एक दिन’ ऑफर पेश किया है।
यह एप अपने यूजर को प्रतियोगिता के दौरान हर दिन राज्य में एक छुट्टी जीतने मौका देता है। इस एप्लिकेशन को पहले से ही 30,000 से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू की कई इस प्रतियोगिता के तहत नए आकर्षक टूर पैकेज शामिल हैं और यह पैकेज हर दिन प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत ऑनलाइन नीलामी प्रणाली के माध्यम से बोली लगानी होती है और ‘सबसे कम और अनोखी बोली’ को पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
इस नीलामी में, जिसकी बोली सबसे कम और अनूठी होती है, उस यूजर को टूर पैकेज प्रदान किया जाता है। यदि दो यूजर एक ही कीमत की बोली लगाते हैं, तो यह रद्द हो जाएगा।
एप के जरिए टूर पैकेज जीत चुके एक यूजर को 28,000 रुपये मूल्य का प्रीमियम केरल पैकेज मात्र नौ रुपये में मिला है। इस टूर पैकेज में तीन दिन और दो रात रुकने, आयुर्वेदिक मसाज और हाथी की सवारी शामिल है।
केरल के पर्यटन मंत्रालय के ए. सी. मोईदीन ने कहा, “मान्यता प्राप्त उद्योग और व्यापार सहयोगियों के साथ साझेदारी के माध्यम से इस पैकेज के साथ, अभिनव प्रतियोगिता ड्रीम गेटवे का लुत्फ भी मिलेगा। इसके साथ ही अविश्वसनीय कीमतों में बैकवाटर्स पर आरामदायक हाउसबोट क्रूज लेने या कई विभिन्न स्थलों और परिदृश्यों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।”
केरल पर्यटन के फेसबुक पेज पर 12 लाख से अधिक प्रशंसक हैं। पर्यटन विभाग की वेबसाइट दुनिया में इस तरह के सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों में से एक है।
dharmpath.com dharmpath