मुंबई, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता वीर दास का कहना है कि ‘गो गोवा गोन 2’ पिछली फिल्म जितनी ही मेजदार होगी।
वीर अगले साल से इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।
वीर ने आईएएनएस से कहा, “हम वर्ष 2019 में शूटिंग शुरू करेंगे। कुणाल खेमू, आनंद तिवारी और मेरी हम तीनों की इस बारें में बात हुई और हमने एक साथ बैठकर स्क्रिप्ट सुनी। मैं विश्वास के साथ आपको बता सकता हूं कि यह बहुत मजेदार होगी।”
‘गो गोवा गोन’ राज और डी.के. द्वारा निर्देशित एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म थी। इसमें सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीर दास, पूजा गुप्ता और आनंद तिवारी थे।
यह फिल्म मई 2013 में रिलीज हुई थी।
dharmpath.com dharmpath